फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एनीमिया उन्मूलन अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया मंथन

Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के एचबी व अन्य जरूरी टेस्ट करके हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाएं। विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड एनीमिया उन्मूलन अभियान के माध्यम से बनाएं। इस अभियान के तहत उपमंडल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लगातार शिविर लगाएं।
विज्ञापन

एसडीएम वीरवार को कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में एनीमिया उन्मूलन अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चर्चा कर रहे थे। बैठक में एसएमओ डॉ. कमल, मैडिकल आफिसर डॉ. रोहित, एनीमिया क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, नसीब मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभागों के अधिकारी, विकास एवं पंचायत,राजस्व विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर आपसी तालमेल बनाकर कैंपों का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। एनीमिया कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर की कमजोरी है। उपमंडल में एनीमिया उन्मूलन अभियान के दौरान सभी विद्यार्थियों के एचबी व अन्य टेस्ट जरूर किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपसी तालमेल करके इसका उपमंडल में बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उपमंडल में एनीमिया उन्मूलन शुरू करें। 10 से 19 वर्ष तक आयु की सभी किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है। वे अपने लक्षण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाएं। जांच के बाद जरूरतमंद विद्यार्थियों को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल मे निशुल्क उपचार भी दिया जाएगा। उपमंडल में अभियान के दौरान प्रतिदिन शिविर लगाकर विद्यार्थियों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें