भिवानी। जिले में करीब 141 आयुष्मान केंद्र हैं। इनमें 112 सेंटरों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिया गया है। साथ ही इनमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति भी की गई है। अब 75 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति की है।
बता दें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 12 तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं जो सेवाएं आरोग्य मंदिर में दी जा रही हैं। उनकी सूची आरोग्य मंदिर के अंदर भी लगी हुई है। इसमें 105 तरह की विभिन्न बीमारियों की दवाइयां भी उपलब्ध हैं। सभी आरोग्य मंदिर में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ( एमपीएचडब्ल्यू ) की नियुक्ति भी की हुई है। इसमें एक पुरुष व महिला शामिल है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवाएं
- गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल।
- संचारी रोगों का प्रबंधन।
- गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग।
- यूरिन टेस्ट।
- ब्लड शुगर।
- हिमोग्लोबिन टेस्ट।
- मेंटल हेल्थ।
- डायग्नोसिस।
जिले में सभी आरोग्य मंदिरों को और बेहतर बनाया जाएगा। वहीं बाकी बचे आरोग्य मंदिरों में हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति होने की संभावना है। आरोग्य मंदिरों के अंदर ही स्वास्थ्य सेवाओं की व दवाइयों की लिस्ट भी लगी हुई है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।