आयुष्मान : सर्वे और राशन कार्ड में अलग नाम, अब बनी परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
भिवानी। वर्ष 2011 में हुए आर्थिक सर्वे में लोगों ने बच्चों के नाम घर पर बोले जाने वाले लिखवा दिए और आधार कार्ड, राशन कार्ड में वास्तविक नाम लिखवा दिया। अब ये आयुष्मान भारत के लाभ पात्रों के लिए परेशानी बने है। इस कारण उनके आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड भी नहीं बन रहे। ऐसा एक-दो परिवारों के साथ नहीं बल्कि हजारों परिवारों के साथ हो रहा है। कई जगह तो परिवार के मुखिया का नाम ही गलत है। अब लोग इनको ठीक कराने के लिए भटक रहे है।
आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना पात्रों के लिए आफत बना हुआ है। हर रोज नई-नई समस्याएं सामने आ रही है। पहले परिवार के सदस्यों के नाम पूरे नहीं होने, लिस्ट में नाम नहीं होने जैसी समस्याएं थी तो अब नई समस्या आ रही है कि नाम ही अलग-अलग है। घर में किसी बच्चे को सोनू बोलते है और उसका रियल नाम सतीश है। ऐसे में परिजनों ने सर्वे में नाम सोन लिखवा दिया और स्कूल, आधार कार्ड, राशन कार्ड में नाम सतीश है। ऐसे में अब बच्चे का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोग चक्कर काट रहे है। ऐसा अधिकतर परिवारों के साथ है। इसी कारण उनके गोल्डन कार्ड भी नहीं बन रहे है।
सर्वर डाउन, खिड़की पर लंबी कतार
अब अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है मगर सर्वर डाउन होना बड़ी समस्या चल रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि यह समस्या पूरे हरियाणा में आ रही है। साइब पर कुछ भी चेंज होता है तो सर्व डाउन हो जाता है।
परेशानी, लोगों की जुबानी
सवाल: मैं दादरी गेट से बोल रहा हूं। लिस्ट में नाम है मगर परिवार का प्रधानमंत्री पत्र नहीं आया। कार्ड कैसे बनेगा।
उत्तर : आप अपने आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी लेकर आयुष्मान भारत के अस्पताल स्थित कक्ष में आए। आपके गोल्डन कार्ड बन जाएंगे।
सवाल : कैरू से बोल रहा हूं, कैरू सीएचसी पर कर्मचारी नहीं मिलता, कार्ड कैसे बनवाए।
उत्तर : आप कैरू सीएचसी ही नहीं पैनल में शामिल किसी भी अस्पताल में कार्ड बनवा सकते है। अगर सीएचसी पर कर्मचारी नहीं है तो वहां के इंचार्ज से उसकी जानकारी ली जा सकती है।
सवाल :
वर्जन::: अब लोगों में जागरूकता आई है और औसतन 300 से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंच रहे है। अनेक परिवारों ने सर्वे में बच्चों के घर के नाम दर्ज करवा दिए है। जबकि आधार कार्ड, राशन कार्ड में नाम कुछ और है। जिस कारण थोड़ी समस्या बनी है।
-मंजीत कुमार, डीआईएम
आयुष्मान भारत योजना