फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत लोहारू नगर पालिका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri, 13 Feb 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लोहारू नगर पालिका परिसर में लाभार्थियों एवं पार्षदों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र परिवारों को योजना की शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम से निशा कुमारी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ उन आवेदकों को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है। आवेदक के पास स्वयं के नाम से भूमि के वैध दस्तावेज होना अनिवार्य है। साथ ही जिस मकान के लिए आवेदन किया जा रहा है वह अनधिकृत कॉलोनी या अवैध कब्जे में नहीं होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आवेदकों के मकान की स्थिति जर्जर है या जो निर्माण योग्य अवस्था में हैं तथा जिनके पास आय प्रमाण पत्र एवं भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध हैं, वे योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। ऐसे सभी पात्र नागरिक जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


निशा कुमारी ने बताया कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक है। दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आवेदक नगर पालिका कार्यालय से संपर्क कर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर लोहारू नगर पालिका के प्रधान एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। नगर पालिका प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें