फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टीबी पर प्रहार, 116 पंचायतों का सत्कार, जिलास्तरीय टीबी उन्मूलन अभियान के समारोह में मरीजों को बांटीं 100 से अधिक प्रोटीन किट

Wed, 28 Oct 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिलास्तरीय समारोह में डीसी के साथ पंचायत के सदस्य। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीबी मुक्त जिले के संकल्प को साकार करने में जुटी ग्राम पंचायतों को बुधवार को सम्मानित किया गया। डीपीआरसी हॉल में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में टीबी उन्मूलन अभियान में योगदान देने वाली 116 ग्राम पंचायतों को सम्मान प्रदान किए गए।
विज्ञापन

डीसी डॉ. विवेक भारती ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दाैरान 18 पंचायतों को स्वर्ण, 40 को रजत और 58 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इन पंचायतों को मार्च में सम्मानित किया जाना था लेकिन बजट के अभाव में कार्यक्रम स्थगित हो गया था। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी ने टीबी मरीजों को 100 से अधिक प्रोटीन किट भी वितरित कीं।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और पौष्टिक आहार जरूरी हैं। अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायतों और आमजन की भागीदारी भी अहम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

संभावित मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग देने पर भी जोर दिया। डीसी ने कहा कि टीबी मरीजों को सामाजिक सहयोग देना और उनके प्रति भेदभाव रोकना जरूरी है। जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, डीडीपीओ अनुप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बुध राम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार और रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें