फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने का प्रयास, एक काबू

Sat, 17 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल गांव के चौक पर स्थित एटीएम को रात के समय चोरों ने फिर निशाना बनाया। चोर मशीन को तोड़ने में जुटे थे तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख युवक भागने लगे। पुलिस ने एक को दबोच लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुंढाल गांव के चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात फिर निशाना बनाया। रात करीब ढाई बजे चोर एटीएम में मशीन को तोड़ने में जुटे थे। इसी दौरान मुंढाल चौकी पुलिस इंचार्ज एसआई हरिवल्लभ के नेतृत्व में वहां पहुंच गई। टीम को देख दोनाें युवक भागने लगे। दोनों अलग-अलग दिशा में भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया और एक युवक को दबोच लिया। बताया जाता है कि उक्त चोरों ने काफी दूर अपनी गाड़ी खड़ी की थी और एक भागने में कामयाब रहा।
दोनों ने एटीएम मशीन को काफी क्षतिग्रस्त किया मगर कैश ले जाने में कामयाब नहीं हुए। इस मशीन को चोरों ने पहले भी तोड़ने का प्रयास किया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरिवल्लभ ने बताया कि रात को गश्त पर थे तो उन्हें एटीएम में रोशनी दिखाई दी। वहां से कुछ तोड़ने की आवाज भी आ रही थी। उन्होंने जाकर देखा तो वहां दो युवक मशीन तोड़ रहे थे। धुंध ज्यादा थी और अंधेरा होने के कारण युवक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

बडे़ खुलासे की उम्मीद
हाथ आए एक युवक से एटीएम तोड़ने वाले गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है। अकेले मुंढाल चौक पर ही तीन-चार दफा एटीएम तोड़ने की वारदात हो चुकी है। इसके अलावा भी जिले में अनेक वारदातें एटीएम तोड़ने की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें