फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दो मिनट में एटीएम खोल 8.28 लाख ले उड़े दो युवक

विज्ञापन
यूको बैंक का एटीएम, जिससे नकदी निकाली गई - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
महज दो मिनट में एटीएम खोलकर चोर 8.28 लाख की नकदी निकाल ले गए। वारदात को दिन-दहाड़े अंजाम दिया गया। सोमवार को बैंक अधिकारियों ने कैश मिलाया तो उसमें गड़बड़ी मिली। जिसके बाद एटीएम की जांच की तो पाया कि एटीएम से 8.28 लाख रुपये निकाले गए हैं। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें स्पष्ट हुआ कि दो युवकों ने रुपये निकाले हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर ही संदेह है।
विज्ञापन

चोरों ने रविवार शाम को नेहरू पार्क के सामने स्थिति यूको बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोर एटीएम को खोलकर उससे आठ लाख 28 हजार रुपये निकाल ले गए। रविवार को छुट्टी होने के कारण इसका किसी को पता नहीं लगा। सोमवार को बैंक स्टाफ कर्मचारी आए और कैश का मिलान किया तो दोपहर को रुपये निकाले जाने का खुलासा हुआ। मशीन के साथ कोई तोड़फोड़ नहीं हुई थी। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें शाम 04:49 बजे दो युवक प्रवेश करते नजर आए। जो एटीएम को खोलते हैं और उसमें से रुपये निकाल 4:49 पर चले जाते है। उन्हें रुपये निकालने में महज दो मिनट लगे। फुटेज के बाद इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। एसएचओ इंस्पेक्टर हरिओम सूचना के बाद बैंक पहुंचे और जांच पड़ताल की। फुटेज भी देखी। पुलिस ने बैंक मैनेजर मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों पर संदेह : मामले में पुलिस संदेह पूरी तरह बैंक के स्टाफ पर ही है। एटीएम की चाबी भी स्टाफ के पास रहती है और मशीन के अंदर का पासवर्ड भी होता है। चोरों ने मशीन को खोला है, कोई तोड़फोड़ नहीं की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी से चेहरा छुपा रहे हैं युवक : एटीएम में घुसे दोनों युवकों को सीसीटीवी के बारे में भी पता था और एटीएम में रहने के दौरान दोनों ही नीचे सिर कर सीसीटीवी से चेहरा बचा रहे थे। अब सीसीटीवी फुटेज में दोनों के चेहरे नहीं आ रहे, जिस कारण इनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है।
आठ लाख 28 हजार रुपये की नकदी निकाली गई बताई जा रही है। आज मिलान में गड़बड़ी पाए जाने पर इसका पता लगा है। फुटेज देखी है, जिसमें दो युवक मशीन खोलते नजर आ रहे हैं मगर उनके चेहरे नीचे होने के कारण साफ नहीं आ रहे। जिस तरह मशीन को खोला गया है, उससे शक है कि किसी स्टाफ की मिलीभगत से ही इसे अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर हरिओम, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें