फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: भिवानी की बेटी प्रिया घनघस ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में चीन की यांग चंग्यू से हुई भिड़ंत

Wed, 30 Sep 2026 11:52 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

प्रिया घनघस ने प्रतियोगिता में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया था।
विज्ञापन
गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही प्रिया घनघस का सेमीफाइनल मुकाबला चीन की खिलाड़ी यांग चंग्यू के साथ हुआ। इस मुकाबले से पहले ही प्रिया अपना पदक पक्का कर चुकी थीं। ऐसे में वह रिंग में पदक का रंग बदलने के इरादे से उतरी थीं।

विज्ञापन


प्रिया घनघस ने प्रतियोगिता में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया था। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यांग चंग्यू के खिलाफ उतरकर उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रिया की इस उपलब्धि से गांव धनाना सहित पूरे भिवानी जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें