फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुकदमे से नाम हटाने की एवज में एएसआई ने मांगी रिश्वत, केस दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कैरू पुलिस चौकी में तैनात एएसआई रामभज के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई पर लड़ाई-झगड़े के मामले में आरोपी युवक का नाम हटाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। एसीबी ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में गांव देवराला निवासी सुनील ने आरोप लगाया था कि उसका अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से हाथापाई हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। इस पर दूसरे पक्ष की शिकायत पर सुनील और उसके भाई अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कैरू पुलिस चौकी में तैनात एएसआई रामभज ने मुकदमे से अंकित का नाम हटाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इसके दो दिन बाद पुलिस चौकी कैरू में बुलाकर एएसआई ने दस हजार रुपये रिश्वत ले ली थी। इसके बावजूद अंकित का मुकदमे से नाम नहीं हटाया गया। उसने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजीपी को दी। सुनील ने एंटी करप्शन ब्यूरो को आरोपी एएसआई रामभज के साथ बातचीत की ऑडियो क्लीप भी दी। इसके बाद एसीबी ने इस मामले में कैरू पुलिस चौकी के एएसआई रामभज के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें