फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य अश्वनी लाहोरिया ने किया श्रीगोशाला ट्रस्ट का निरीक्षण

Tue, 25 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य अश्वनी लाहोरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते गोशाला ट्रस
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य अश्वनी लाहोरिया ने श्रीगोशाला ट्रस्ट भिवानी का दौरा किया। गोशाला ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ उपप्रधान नंदकिशोर अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। लाहोरिया ने गोशाला में गोवंश के बाड़ों में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान हरियाणा सरकार की ओर से गो सेवा आयोग के माध्यम से 556 करोड़ रुपये का बजट गोशालाओं के लिए दिया था। इस बजट को प्रांत की गोशालाओं को वितरित किया गया है। हरियाणा गो सेवा आयोग ने प्रांत की गोशालाओं को फिलहाल 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
इसमें जिला भिवानी की गोशालाओं को लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इसमें श्रीगोशाला ट्रस्ट भिवानी को 1.1219490 करोड़ रुपये दिया जाएगा। उनके साथ हिसार निवासी महेंद्र सिंह लाहौरिया ने भी शिरकत की। गोशाला ट्रस्ट भिवानी के संरक्षक एवं उप प्रधान नंदकिशोर अग्रवाल ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोशाला विस्तार अधिकारी डॉ मोहनलाल बालेश्रा, अमन कौशिक, जोगिंदर सिंह, मैनेजर सत्यप्रकाश, राजेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, धर्मवीर स्वामी, राहुल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें