भिवानी। भिवानी के सीए अशोक गोयल ने दिल्ली की मॉडल टाउन सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने आप प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी को हराकर करीबन 13, 415 मतों से हराया। अशोक गोयल एक प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी हैं।
इससे पहले इन्होंने केंद्रीय मंत्री केओएसडी के रूप में रहकर कई वर्षों का प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया। इनकी आर्थिक मामलों पर बहुत अच्छी पकड़ है। अशोक गोयल ने भिवानी के वैश्य महाविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। वे सांस्कृतिक मंच के संरक्षक भी रहे। मंच के सभी सदस्यों के अलावा वरिष्ठ फोटोग्राफर अशोक शर्मा, शिक्षाविद जय प्रकाश वशिष्ठ अनिल माक्र्स, गोवर्धन आचार्य ने भी प्रसन्नता प्रकट की है।