फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर को सड़कें दिखीं वीरान

Sat, 20 Apr 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मौसम करवट बदलने लगा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। ऐसे में तापमान भी अब बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर को सड़कें वीरान दिखीं।
विज्ञापन

तपिश और तेज धूप से बचाव के लिए भी लोग कपड़े का सहारा लेकर गंतव्य पर जाते दिखे। वहीं गर्मी में सूख रहे गले को ठंडक देने के लिए बर्फ भी चुस्की भी विद्यार्थी लेते दिखाई दिए। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के असर से न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह मौसम अब भीषण गर्मी का भी संकेत दे रहा है। वहीं शुक्रवार को बाजारों में भी कम लोग ही नजर आए। शहरभर में सड़कों पर शीतल पेय पदार्थों की भी अब भरमार रहने लगी है क्योंकि तेज धूप से खुद को बचाने के लिए शीतल पेय पदार्थ ही सहारा बने हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अधिकतम तापमान में कुछ दिन और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें