फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 931 किसानों की 17,737 क्विंटल सरसों की आवक, 8,500 क्विंटल सरसों खरीद

Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मंडी में फैले गेहूं को समेटती जेसीबी । 
विज्ञापन
भिवानी। सरसों की अत्यधिक आवक के साथ अब गेहूं की आवक ने भी जोर पकड़ लिया है। जिला मुख्यालय की चारा मंडी में वीरवार को 931 किसान 17,737 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। वहीं खरीद एजेंसी ने 449 किसानों की 8500 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद भी कराई। लेकिन उठान फिर भी धीमा चला। वहीं वीरवार को भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की नई आवक हुई, लेकिन खरीद एजेंसी ने गेहूं नहीं खरीदा। वहीं शाम को बूंदाबांदी से खुले में पड़ी सरसों और गेहूं की फसल भी भीग गई।
विज्ञापन

ग्रामीण मंडियों में सरसों की ज्यादा आवक और उठान धीमा होने की वजह से वीरवार को सरसों और गेहूं की खरीद नहीं कराई थी। जिला मुख्यालय की मंडी में ही किसानों की सरसों और गेहूं की आवक हुई। विभागीय अधिकारियों की मानें तो भिवानी जिले में अब तक 3,506 किसानों का 2,40,93 टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसमें से सिर्फ 808 टन गेहूं का ही मंडियों से उठान हुआ है। अब भी मंडियों में 23,285 टन गेहूं खुले में पड़ा है। इसी तरह 40,595 किसानों की 86,731.81 टन सरसों खरीद की जा चुकी है। इसमें से अब भी 40 फीसदी सरसों खुले में पड़ी है। शुक्रवार को भी गेहूं और सरसों की आवक होगी, लेकिन रात भर मौसम की मार खुले में पड़ी फसल पर पड़ेगी। मौसम के तेवर बिगड़े देख फसल कटाई के साथ गेहूं की कढ़ाई में भी किसान जुटे हैं। क्योंकि अभी गेहूं की कई इलाकों में कटाई का काम तेजी से चल रहा है। दोपहर को तेज धूप थी। लेकिन शाम को अचानक ही मौसम बिगड़ा और बूंदाबांदी भी हुई। इस संबंध में हैफेड जिला प्रबंधक संदीप पूनिया ने बताया कि मंडियों से सरसों का उठान तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें