फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नए सत्र के लिए नौवीं से बारहवीं का पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध

Fri, 19 Apr 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नए सत्र के लिए नौवीं से बारहवीं तक का पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के लिए नए पाठ्यक्रम को लागू किया है, जिसे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पठन-पाठन की प्रक्रिया के मद्देनजर यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि नए पाठ्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि अध्यापक कक्षा में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के अनुरूप पाठ्यक्रम का अनुसरण करते हुए ही पाठ योजना तैयार करके अध्यापन करवाएं। इससे विद्यार्थियों में तर्क शीलता का आधार बढ़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा शैक्षणिक प्रणाली को और अधिक मजबूत करने की निरंतरता में नए प्रारूप अनुसार नौवीं से बारहवीं तक विषयवार एक-एक मॉडल प्रश्र-पत्र व चरणबद्ध मूल्यांकन योजना तैयार करवाते हुए शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें