फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हांसी से मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आ रहा बाइक सवार गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे में लेकर 10.23 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन की बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने एक अक्तूबर को हांसी से मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आ रहे बाइक सवार धर्मेंद्र को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर 10.23 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
उप निरीक्षक अनिल कुमार अपनी टीम के साथ गांव सुई में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति हांसी से मादक पदार्थ लेकर भिवानी आ रहा है। पुलिस टीम ने नाकेबंदी और चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने धर्मेंद्र उर्फ कालिया निवासी बालाजी कॉलोनी भिवानी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ बेचने के लिए ला रहा था। धर्मेंद्र उर्फ कालिया पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

आगे की जांच और रिमांड
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत की पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसे आगे किन व्यक्तियों को बेचा जाना था। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में स्रोत और खरीदारों के संबंध में गहनता से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें