फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिविल सर्जन के किया औचक निरीक्षण, सीएचसी के चिकित्सकों की खाली मिली कुर्सियां

विज्ञापन
ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मीयों से बातचीत करते सिविल सर? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। इसको लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताया नोटिस जारी किया है। साथ ही नोटिस का जवाब नहीं देने तक उनकी सैलरी भी रोकी जाएगी। वहीं, सिविन सर्जन ने जिलेभर में चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी व्यवस्थाएं जांची और स्टाफ को आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ शनिवार दोपहर करीब दो बजे सीएचसी धनाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी और चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली तो उन्होंने स्टाफ से चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सामने आया कि चिकित्सक अपनी ड्यूटी खत्म होने से पहले ही अस्पताल से चले गए हैं। जबकि दोपहर दो बजे बाद सांयकालीन शिफ्ट में जिस चिकित्सक की ड्यूटी आई वे भी नहीं आए। ऐसे में मरीजों को बिना उपचार करवाएं ही वापस घर लौटना पड़ा।
सिविल सर्जन ने दोनों चिकित्सकों को कारण बताया नोटिस जारी किया है। इसके बाद उन्होंने हेल्थ एंड वेलनस सेंटर घुसकानी, बड़ेसरा, तिगड़ाना प्रथम और तिगड़ाना द्वितीय में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि वेलनेस सेंटर पर व्यवस्था सुचारु रूप से चलती मिली। उन्होंने स्टाफ को आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें