कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि लोहारू खंड में गांव सोहांसड़ा, सिंघानी, ढिगावा जाटान, कुड़ल और खरकड़ी की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाई जाएगी। बहल ब्लॉक में बहल, मंढोली कलां, चैहड़ कलां, बिधनोई और पातवान गांव में लाइट लगाई जाएगी। सिवानी ब्लॉक में गांव बड़वा, गुरेरा, मंढोली खुर्द, विधवान तथा नलोई गांव में लाइट लगाई जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि तोशाम ब्लॉक में तोशाम, खानक,सांडवा, ढाणी माहू तथा सागवान गांव की फिरनियों में एलईडी की 90 वोल्ट की लाइट लगाई जाएगी। दलाल ने बताया कि कैरू खंड में कैरू प्रथम, कैरू द्वितीय, देवराला, लोहानी तथा सुंगरपुर गांव में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
हर ब्लॉक के पांच गांव में की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्धारित किए गए सभी गांव में शीघ्र ही एलईडी लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- संभव जैन, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।