फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 4.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.70 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर एक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सागवान वासी जिले सिंह ने बताया कि वह और उसका परिवार खेतीबाड़ी करते है। उसके दो लड़के हैं जो फौज और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। जिले सिंह ने बताया कि ईशरवाल वासी सतबीर का उनके घर 14-15 साल से आना-जाना था। सतबीर ने उसे कहा कि वह तुम्हारे लडक़े संदीप को फौज में नौकरी लगवा सकता हूं। इसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे। जिस पर सहमति बन गई। जिले सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को तीन लाख 70 हजार रुपये दिये। इसके बाद 29 सितंबर को एक लाख रुपये दिये। इस तरह कुल चार लाख 70 हजार रुपये दे दिए। बावजूद इसके लड़के को नौकरी नहीं मिली। जब नौकरी बाबत उक्त आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगा कि मेरी पहुंच ऊपर तक और तुम्हारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। मामले में तोशाम थाना से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि ईशरवाल वासी सतबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें