फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिलों की सेना भर्ती में बदलाव, रेवाड़ी नहीं हिसार कैंट में होगी 14 मार्च को भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिलों के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती रैली का आयोजन 14 मार्च से पांच अप्रैल तक सेना स्टेशन हिसार में होगा। पहले यह आयोजन एक से 12 मार्च तक राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होना तय किया गया था। लेकिन कोविड-19 वायरस संक्रमण के चलते स्थान और समय में बदलाव किया गया है। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड-19 टेस्ट का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य होगा। विशेष जानकारी के लिए प्रार्थी वेबसाइट पर इस भर्ती कार्यालय द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन देखें। प्रवेश पत्र की जानकारी के लिए प्रार्थी अपना पंजीकृत ई-मेल और प्रोफाइल लगातार देखते रहें। इच्छुक प्रार्थी के भर्ती प्रवेश पत्र ईमेल द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस खुली सेना भर्ती के पात्र उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र पर दी गई तारीख व समय पर सेना स्टेशन हिसार में पहुंचना जरूरी है। उम्मीदवारों को भर्ती के दौरान अपने साथ 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण के मूल प्रमाण पत्र के साथ साथ रिहायशी, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें