फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम स्टेडियम में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में अग्निपथ योजना के तहत 12 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें भिवानी जिले के साथ-साथ चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के युवा भाग लेंगे। भर्ती रैली की तैयारियां संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने भर्ती रैली की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से ली जा रही बैठक को संबोधित करते हुए दी। मुख्य सचिव वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के चार जिलों में आयोजित होने वाली वर्ष 2022-23 की सेना भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि जिला में भर्ती के सुचारु संचालन के लिए एसडीएम भिवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। भर्ती के दौरान अधिकारियों व उम्मीदवारों के लिए रहने की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी। भर्ती रैली के दौरान सभी व्यवस्थाएं जैसे शौचालयों का प्रबंध, पीने के पानी की व्यवस्थाओं के साथ-साथ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत रैली स्थान पर एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें