फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड में प्रवेश के लिए 15 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड कोर्स प्रवेश वर्ष 2021-2023 की प्रथम वर्ष जुलाई-2022 एवं द्वितीय वर्ष जुलाई-2023 परीक्षाओं के लिए छात्र-अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र व शुल्क भरने के लिए शिक्षण संस्थाएं बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से अभिप्राय है कि निश्चित तिथि तक सफल पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क का जमा होना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन व निर्धारित परीक्षा शुल्क (4100 रुपये प्रति छात्र-अध्यापक, दोनों वर्ष की परीक्षाओं के लिए) जमा करवाने की तिथि बिना विलंब शुल्क 13 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। शेष तिथियां यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें