फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीएम कुसुम योजना के लिए 21 अप्रैल तक करें आवेदन

Tue, 08 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 व 10 एचपी के सोलर पंप दिए जाएंगे। पीएम कुसुम योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर 8 से 21 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ावा और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना है। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। किसानों को सस्ती और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध होगी। ऊर्जा लागत में कमी आएगी। किसानों की आय में वृद्धि होगी। सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा। इस योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एचपी से 10 एचपी सोलर पंप दिए जाएंगे। सौर विभाग के पोर्टल पर 8 से 21 अप्रैल 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें