फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राशन डिपो के लिए 25 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 2,651 उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। इच्छुक युवा और महिलाएं अब निर्धारित तिथि तक सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से प्रदेशभर में खाली पड़ी 2,651 उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए जाने हैं। इन दुकानों के खुलने से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी, जहां मौजूदा राशन डिपो काफी दूर स्थित हैं। इससे पात्र परिवारों तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इसके तहत महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है जिससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अपार तिवारी ने बताया कि रिक्त उचित मूल्य की दुकानों का जिला और गांववार विवरण विभाग की वेबसाइट के साथ संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। विभाग की ओर से सभी पात्र युवाओं और महिलाओं से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाने की अपील की गई है। इच्छुक आवेदक 25 नवंबर से पहले सरल पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें