फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परीक्षा के लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के आवेदन आज से

Thu, 09 Jan 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र आज से किए जा सकेंगे। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी मार्च 2025 के लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बिना लेट फीस के 10 से 14 जनवरी तक निर्धारित की गई हैं। सेकेंडरी परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये व 100 रुपये प्रति प्रायोगिक विषय शुल्क कुल 950 रुपये निर्धारित किया गया है।
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 950 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये एवं 100 रुपये प्रति प्रायोगिक विषय शुल्क कुल 1150 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी जानी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मुखिया 100 रुपये लेट फीस के साथ 15 से 17 जनवरी तक, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 20 जनवरी व 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्टाफ स्टेटमेंट व केंद्र ऑप्शन 10 से 23 जनवरी तक भरने का समय दिया गया है। जिन विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व केंद्र ऑप्शन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है तो उनकी फाइनल चेक लिस्ट विद्यालय की लॉगिन आइडी पर जारी कर दी जाएगी। संबंधित विद्यालय 24 से 26 जनवरी तक चेक लिस्ट में परीक्षार्थियों के विवरणों (फोटो, हस्ताक्षर, आधार, लिंग, विषय का माध्यम) में त्रुटि निशुल्क ठीक कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय यदि परीक्षार्थी के विषयों में शुद्धि करना चाहता है तो विद्यालय 300 रुपये प्रति शुद्धि शुल्क के साथ 24 से 26 जनवरी, 2025 तक शुद्धि करवा सकते है। यदि अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों के विषयों में ऑनलाइन आवेदन करते समय यदि प्रायोगिक विषय नहीं भरा था, या अब प्रायोगिक विषय लेने हेतु शुद्धि करना चाहते हैं, तो ऐसे विद्यालय प्रति परीक्षार्थी प्रायोगिक विषय हेतु शुल्क 300 रुपये तथा 100 रुपये प्रति परीक्षार्थी प्रायोगिक शुल्क सहित विषयों में 24 से 26 जनवरी तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी के अतिरिक्त विषय की शुद्धि आवेदन के लिए प्रति परीक्षार्थी 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क के साथ 24 से 26 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विवरणों के अतिरिक्त कोई शुद्धि करवाई जानी है तो विद्यालय प्रतिनिधि कट लिस्ट जारी होने तक मूल साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर नियमानुसार शुद्धि शुल्क सहित ऑफलाइन शुद्धि करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें