भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों/संस्थानों, नशा मुक्ति केंद्रों को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए विभाग का पोर्टल अवार्ड डाट सोशल जस्टिस hry.gov.in पर 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसकी आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित जो भी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्थान, नशा मुक्ति केंद्र इत्यादि जिन्होंने नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस राज्य पुरस्कार से संबंधित अधिसूचना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।