भिवानी। विज्ञान प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार आरवीपी के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि भारत सरकार ने विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान रत्न वीआर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवनकाल की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
श्रीवीएस विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर वीवाई-एसएसबी पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचान दिला उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।