फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शुरू हुए एचटेट के लिए आवेदन, इस दिन तक अभ्यर्थी ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म; जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 25 Dec 2025 09:41 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

हरियाणा में एचटेट के लिए आवदेन शुरू हो गए हैं। इस बार आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिर्फ दस दिन ही दिए गए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
एचटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के लिए बुधवार से आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस बार आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिर्फ दस दिन ही दिए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है। आवेदन के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार और पांच जनवरी का समय दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2026 में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित कराएगा, जिसका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। बोर्ड 17 और 18 जनवरी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का संभावित शेड्यूल तय किया है। इसके बाद नवंबर में फिर एचटेट ली जाएगी। अब जनवरी 2026 में होने वाला एचटेट 2025 का होगा। नवंबर में 2026 एचटेट की परीक्षा ली जाएगी।

ये रहेगा फीस का शेड्यूल :

श्रेणी                                                 लेवल एक                         लेवल दो             लेवल तीन
विज्ञापन

एससी व पीएच ( दिव्यांग)                       500                             900                      1200

सभी आवेदकों के लिए                         1000                         1800                         2400

राज्य से बाहर के आवेदकों के लिए        1000                         1800                         2400

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। एचटेट परीक्षा देने वाले आवेदक 24 दिसंबर से चार जनवरी तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। -डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें