भिवानी। आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में शामिल जिन आवेदकों ने अपना दाखिला सुनिश्चित नहीं किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने पर 500 रुपये पेनल्टी के तौर पर देना होंगे। वरना वे आईटीआई में दाखिला नहीं ले सकेंगे। जबकि जिन आवेदकों का नाम पहली मेरिट सूची में शामिल नहीं था उनसे किसी भी प्रकार की पेनल्टी के तौर पर फीस नहीं वसूल की जाएगी।
पहली मेरिट सूची के तहत भिवानी के राजकीय ब्वॉयज और महिला आईटीआई संस्थान की विभिन्न ट्रेड में 237 आवेदकों ने दाखिला सुनिश्चित किया है। जबकि दोनों संस्थानों में विभिन्न ट्रेड की 812 सीटें हैं। जबकि पूरे प्रदेश में भिवानी जिला आईटीआई में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में पहले पायदान पर था।
ब्वॉयज आईटीआई में इतने हुए दाखिले
आईटीआई भिवानी में एससीवीटी और एनसीवीटी के तहत आने वाले ट्रेड को मिलाकर 162 दाखिले हुए है। इनमें से कारपेंटर ट्रेड में नौ, कोपा ट्रेड में 31, डीएमसी में आठ, ड्रेस मेकिंग में चार, इलेक्ट्रॉनिक्स में 17, मोटर इंजीनियरिंग में सात, मैकेनिस्ट में सात, मोटर मैकेनिक व्हीकल में सात, टी मैकेनिक में पांच, पेंटर में दो, प्लंबर में छह, आरएंडसी में छह, स्टेनो हिंदी में 17, स्टेनो अंग्रेजी में 12, सिविंग में तीन, टर्नर में नौ, फिटर में चार, वेल्डर में चार सीटों पर दाखिले सुनिश्चित हुए है।
महिला आईटीआई में पहली मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटें
ट्रेड का नाम- रिक्त सीटें-
1. कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटनेंस- 19-
2. कोपा (एससीवीटी और एनसीवीटी) - 40-
3. कॉस्मेटोलॉजी- 34-
4. ड्राफ्टसमैन सिविल- 21-
5.इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 19-
6. सिविंग तकनीक- 31-
7. सरफेस ऑर्नामेंटनेंस- 13-
आईटीआई में दाखिला के लिए दूसरी मेरिट सूची 7 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में शामिल जिन आवेदकों ने दाखिला नहीं लिया था उन्हें फिर से आवेदन करने पर 500 रुपये की पेनल्टी ली जाएगी। वहीं पहली मेरिट सूची में शामिल नहीं होने वाले आवेदकों से कोई भी शुल्क अतिरिक्त नहीं लिया जाएगा।
-जयभगवान, जीआई, राजकीय ब्वॉयज आईटीआई, भिवानी।