फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दूसरे दिन भी ठप रहा ई-दिशा व सरल केंद्र के अलावा एसडीएम व रजिस्ट्री कार्यालय में काम

Tue, 12 Dec 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज एसोसिएशन सदस्यों की हड़ताल की वजह से मंगलवार को दूसरे दिन भी लघु सचिवालय परिसर की कई शाखाओं में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहीं। ई-दिशा केंद्र व सरल केंद्र पर कामकाज ठप रहा। अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने आने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं एसडीएम कार्यालय में वाहन लाइसेंस और तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री का काम भी बाधित हुआ।
कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज नहीं होने से रजिस्ट्री ही नहीं तैयार हो पाई। जबकि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विभाग व प्रशासन कोई दूसरी व्यवस्था भी नहीं कर पाया। हालांकि दूसरे दिन कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज ने मुख्यालय का रुख किया। लेकिन जिला मुख्यालय पर किसी भी विभाग में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज ने काम नहीं किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज कर्मचारियों की तैनाती की हुई है। सरकार की सभी ऑनलाइन से जुड़ी सरकारी योजनाओं से लेकर दस्तावेज बनवाने तक में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज कर्मचारी काम कर रहे हैं। हालांकि कौशल रोजगार के तहत भी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज तैयार की गई है। इनके सहारे सरकार कई ऑनलाइन सेवाएं सुचारु चलाने का प्रयास कर रही है।
हड़ताल के दौरान लगातार दूसरे दिन भी मंगलवार को सरल केंद्र और ई दिशा केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा। इन दोनों ही जगहों पर महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर भी पहुंची। जहां उन्हें इधर उधर घूमने के बाद वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


क्रीड कार्यालय में सुलझाई लोगों की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याएं
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग यानी क्रीड कार्यालय में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं का नियमित रूप से कर्मचारियों ने निदान किया। क्रीड कार्यालय पर हड़ताल का कोई असर नहीं था। यहां तैनात कर्मचारियों ने आने वाले लोगों की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों की ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं। वहीं उन्हें संबंधित विभागों से जुड़े कार्याें के लिए भी परामर्श दिया। हालांकि क्रीड कार्यालय का अधिकांश फील्ड स्टाफ इनदिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोबाइल वैन पर भी ड्यूटी दे रहा है। इससे ग्राम स्तर पर पर ही परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याएं हल की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें