फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर 2158 को लगाया कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 35
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर 2158 को लगाई वैक्सीन
- कोरोना का न कोई केस मिला, न हुआ कोई स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में बुधवार देर रात दो हजार वैक्सीन की डोज का स्टॉक पहुंचा, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को वार रूम सहित आठ केंद्रों पर टीकाकरण किया। टीकाकरण अभियान में कुल 2158 डोज लगाई गई। इनमें में कोविशील्ड की 914 को पहली और 787 को दूसरी डोज लगाई। इसी तरह कोवैक्सीन की 89 को पहली और 368 को दूसरी डोज लगाई है। जिले में फिलहाल कोविशील्ड की 460 डोज और कोवैक्सीन की 770 डोज का स्टॉक बकाया है।
वहीं, वीरवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही कोई संक्रमित ठीक हुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 12 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को 950 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। जिले में वैक्सीन की डोज आ गई हैं। लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकता हैं। जिले में अब तक 382789 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें