फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 10 से आरंभ होंगी कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं

Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाओं का आयोजन 10 मार्च से होगा। ये परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। वहीं बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 से 23 मार्च तक होंगी। बाल वाटिकाओं की परीक्षाएं लगातार आयोजित की जाएंगी। इनमें बीच में अवकाश नहीं रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा निदेशालय की ओर से बाल वाटिका से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा तिथि जारी की गई है। इसमें बाल वाटिका में केवल मौखिक परीक्षा होगी, जबकि अन्य कक्षाओं में मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं से संबंधित समयसारिणी सभी संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है।
परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को मूल्यांकन परीक्षाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है। विभाग की ओर से कक्षाओं की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। इस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना होगा। बालवाटिका से पांचवीं की परीक्षा अवधि दो घंटे तथा छठी से आठवीं की परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी।

यह है परीक्षा तिथि
तिथि कक्षा छठी कक्षा सातवीं कक्षा आठवीं
10 मार्च गणित विज्ञान अंग्रेजी

13 मार्च हिंदी गणित विज्ञान

17 मार्च विज्ञान सामाजिक विज्ञान गणित

19 मार्च अंग्रेजी हिंदी सामाजिक विज्ञान

21 मार्च सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी हिंदी

निदेशालय की ओर से बाल वाटिका से लेकर कक्षा आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है। कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से आरंभ होंगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें