फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाद विवाद प्रतियोगिता में अंकित व भावेश की टीम रही प्रथम

Sat, 20 Jul 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वाद- विवाद  प्रतियोगिता में मौजूद छ
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें वाद-विवाद, नृत्य, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्किट प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें बवानीखेड़ा क्लस्टर के के रामॉसंवमावि, राकवमावि, लोहारी जाटू के राकवमावि, रावमावि विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या संतोष भाकर ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में 18 व 9 से 12 में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक विद्यालय की टीम का सहयोग रहा। विद्यालय प्राचार्य संतोष भाकर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर समस्त निर्णायक मंडल अध्यापक व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कक्षा 6 से 8 तक प्रतियोगिताओं के परिणाम
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक की वाद विवाद प्रतियोगिता में रामॉसंवमावि बवानी खेड़ा से अंकित व भावेश की टीम प्रथम, गौरव व रघुराम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में रामॉसवंमावि बवानी खेड़ा से दीपांशु, सुमित व रवि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग 6 से 8 में रामॉसंवमावि के मुस्कान, कुणाल, रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। निबंध लेखन में रमन, कार्तिक ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 तक प्रतियोगिताओं के परिणाम
9 से 12 स्लोगन में राकवमावि लोहारी जाटू के अनस प्रथम रहे। पोस्टर मेकिंग में रामॉसंवमावि के फिरोज, अश्विनी प्रथम द्वितीय व लोहारी जाटू के नितिन तृतीय रहा। निबंध प्रतियोगिता में रामॉसंवमावि की मुस्कान प्रथम, लोहारी जाटू के रावमावि के निखिल द्वितीय, रामॉसंवमावि की जानकी ने तृतीय स्थान रहा। डांस में लोहारी जाटू के राकवमावि प्रथम, बवानीखेड़ा के राकवमावि द्वितीय, रामॉसंवमावि तृतीय रहे। स्किट में लोहारी जाटू के राकवमावि प्रथम, राकवमावि द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें