फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बंद कट्टों में मिले गोवंश के 20 सिर, 36 खुर और 10 खालें

विज्ञापन
किरोड़ीमल पार्क में पुलिस की मौजूदगी में गोवंश के अवशेषों को दफनाते गोसेवक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड पर महज 500 मीटर की दूरी में गंदे नाले में गोवंश के कटे हुए 20 सिर, 36 खुर और 10 खालें कट्टों में बंधी हुई मिलीं। मामला गोकशी का लग रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नप कर्मचारियों और गोसेवकों की सहायता से जेसीबी से कट्टों में बंधे गोवंश के अंगों को बाहर निकलवाया और फिर किरोड़ीमल पार्क में दफनाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे का है। ढाणा रोड दादरी गेट वासी दयानंद अपना सेफ्टी टैंक खाली करने लोहारू रोड पर गंदे नाले पर गया था। जब वह टैंक खाली कर रहा था तो उसने नाले में मृत गोवंश का सिर देखा। गोवंश के सींग बाहर थे। इसकी सूचना पर गोसेवक पहुंचे और नाले में पड़े गोवंश के सींग पकड़कर बाहर खींचे तो पूरा कट्टा निकला, जिसमें अन्य सिर भी थे। इससे हड़कंप मच गया। गोसेवकों ने इसकी सूचना गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
देर रात दो बजे तक सर्च अभियान
दमकल विभाग कर्मचारियों को भी मदद के लिए बुलाया गया। देर रात दो बजे तक नाले में सर्च अभियान चलाकर गोवंश के कटे अंग निकाले गए। गोवंश के 14 सिर, 20 खुरों से भरा एक कट्टा मिला। रात को गोरक्षक स्वयं ही रस्सी बांध नाले में उतरकर गोवंश के अंगों की तलाश करते रहे। इसके बाद सुबह नगर परिषद और पुलिस के सहयोग से फिर से नाले से कट्टों में बंद गोवंश के अंग निकाले गए। सुबह कट्टों में छह सिर, एक खाल और 16 पैरों से भरा एक और कट्टा मिला। कुल गोवंश के 20 सिर, 36 खुर और 10 खालें मिलीं। गोवंश के सभी अंगों को पुलिस के कैंटर से पॉलिक्लीनिक ले जाया गया। यहां पशु चिकित्सक डॉ. सुनील बुंदेला, डॉ. सुनील, डॉ. दिनेश की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद गोवंश के सभी अंगों को अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश की देखरेख में किरोड़ीमल पार्क में दफनाया गया।
विज्ञापन

वर्जन
गोवंश के 20 सिर, 36 खुर, 10 खालें मिली हैं। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि ये गोवंश अवशेष यहां डाले गए हैं। अज्ञात के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एसएचओ शहर थाना

लोहारू रोड स्थित गंदे नाले से गोवंश के अवशेष जेसीबी से निकलवाती पुलिस। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें