फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या से गुस्साए कौंट गांव के ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला

Thu, 01 May 2014 01:25 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, एक-एक हफ्ते पानी कोनी आवै, गर्मी के टेम में किस तरिया काम चालै। एक-एक किलोमीटर तै पानी ढ़ोना पड़ै सै। यह कहना है कौंट गांव की महिलाओं का। पानी नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जलघर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे जलघर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पानी की समस्या से खफा कौंट गांव के ग्रामीण बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव के जलघर के बाहर एकत्रित हुए। ग्रामीणों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। गुस्साए ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने मटके फोड़ कर रोष जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां कर्मचारी ही नहीं रहते। अक्सर कर्मचारी गायब रहते हैं। 24 घंटे में से आठ घंटे भी कर्मचारी नहीं रूकते। जब कर्मचारी होते है तो लाइट नहीं होती, ऐसे में पानी सप्लाई नहीं हो पाती। सात-सात दिन तक पानी की सप्लाई नहीं आती। गांव में कोई कुएं या पानी के अन्य संशाधन भी नहीं है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी एक-एक किलोमीटर दूर से ढोना पड़ता है। इतनी गर्मी में बिना पानी काम कैसे चले।
टैंकर मंगाकर पी रहे पानी
कुछ लोग टैंकर के माध्यम से पानी मंगवा कर काम चला रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे तक जलघर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। मगर कोई अधिकारी ग्रामीणों के बीच नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियाें से मिलने का निर्णय लिया। इस मौके पर शकुंतला देवी, राजबाला, गिन्नी, सरपंच कृष्णा देवी, राजपाल, जयपाल, पूर्णमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें