फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश

विज्ञापन
आईएएस संतोष वर्मा को टर्मिनेट करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते ब्राह्मण समा
विज्ञापन
भिवानी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति की गई टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। मास्टर रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और वर्मा के टर्मिनेशन की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते समय जिला ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत प्राचार्य शीलकराम शर्मा, आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सूबेदार सुभाष शर्मा और ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा ने एक सार्वजनिक मंच से भाषण के दौरान नफरत फैलाने वाले और सामुदायिक सौहार्द को खराब करने वाले शब्द बोले।
ज्ञापन में समाज ने यह भी कहा कि ऐसे शब्द एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सार्वजनिक मंच से कहना ब्राह्मण समाज का अपमान है। आईएएस वर्मा को अपने शब्द वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई। इस मौके पर सेवानिवृत बीडीपीओ राजकुमार शर्मा, एडवोकेट सुमन शर्मा, अनिल वत्स, रामअवतार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्राचार्य राजकुमार शर्मा और डॉ. सतबीर कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईएएस वर्मा का बयान बेहद शर्मनाक : कौशिक
भिवानी। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान और उनकी कथित निम्न स्तर की सोच पर सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया संगठन की हरियाणा इकाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के हरियाणा संयोजक गजानंद कौशिक ने कहा कि यदि भारत सरकार ने आईएएस वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो महासभा उनके विरोध में राज्य और देश स्तरीय अभियान चलाएगी। कौशिक ने कहा कि वर्मा का बयान बेहद शर्मनाक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है। किसी एक समाज की बेटियों को टारगेट करना उनकी निम्न मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर सत्यनारायण कौशिक, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार और टिंकू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें