फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तिकोने पार्क की दुर्दशा सुधारने की उठाई मांग, पार्क की बदहाली पर जताया रोष

Mon, 09 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी की मंडी टाउनशिप में लोगों की समस्या सुनते कामरेड ओमप्रकाश।
विज्ञापन
भिवानी। नई अनाज मंडी टाउनशिप के तिकोना पार्क की दुर्दशा को लेकर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने इसके जीर्णोद्धार की मांग उठाई। वहीं, इस संबंध में नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि को भी मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव व विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश ने भी निरीक्षण कर यहां के हालात देखे।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने वहां स्थित तिकोने पार्क की दुर्दशा के बारे में उनसे बातचीत की। कामरेड ओमप्रकाश ने नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह से बातचीत करके इस पार्क के सुधार के बारे में अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पार्क के सुधार के लिए करीब 9 लाख 90 हजार रुपये का बजट मंजूर हो चुका है और ठेकेदार को टेंडर देकर शीघ्र ही एक सप्ताह के अन्दर अन्दर काम शुरू कर दिया जाएगा।
तिकोना पार्क नई अनाज मंडी के टाऊनशिप में पड़ता है, यहां पार्क के लिए एचएसवीपी ने अच्छी खासी जगह छोड़ रखी है, परंतु कई सालों से इसकी चहारदीवारी टूटी पड़ी है, जिसकी वजह से लावारिस पशु इसमें बैठते हैं। पार्क में घास व छायादार पेड़ भी नहीं हैं। बारिश के मौसम में जलभराव होता है। इस मामले में नगर परिषद की कार्यप्रणाली के प्रति नागरिकों में भारी रोष है। इस मौके पर किसान नेता रामफल देशवाल, सुनील सिंगला, मुंशीराम, मदनलाल, बलवान सिंह साहू, मीर सिंह हेडमास्टर, होशियार सिंह हवलदार, बबलू शर्मा, राजेन्द्र सिंह, मनोज गिल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें