फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दाखिले के लिए घंटों तक इंतजार, 11 बजे के बाद शुरू हुआ फीस पोर्टल

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में लगाई गई सूची में अपना नाम देखते विद्यार्थी।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को छात्रों को फीस जमा कराने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 11 बजे तक फीस पोर्टल काम नहीं करने के कारण छात्र कॉलेजों के चक्कर लगाते रहे और जानकारी जुटाते रहे। कई विद्यार्थी घंटों तक पोर्टल खुलने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने 26 जून को स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पहली मेरिट सूची जारी की थी। इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उन्हें 30 जून तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करने का समय दिया गया है। हालांकि, तकनीकी दिक्कतों के चलते शुक्रवार को पोर्टल समय पर चालू नहीं हो पाया, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब 11 बजे पोर्टल सुचारु रूप से चलने लगा, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवाई। इससे पहले कई छात्र-छात्राएं अपने नजदीकी कॉलेजों में पहुंचकर जानकारी लेते रहे और पोर्टल की स्थिति जानने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


दूसरी मेरिट सूची भी जल्द
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं आया है, उनके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी मेरिट सूची बाद में जारी की जाएगी।


महाविद्यालयों में दाखिले के लिए पहली मेरिट में नाम आने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भरकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। दाखिलों की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। – जगबीर मान, प्रेस प्रवक्ता, एमएनएस महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें