लोहारू। लोहारू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव मिला। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी पुलिस को दी। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बुजुर्ग के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे लोहारू के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद