फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठ माह की गर्भवती परीक्षार्थी को परीक्षा के समय उठी प्रसव पीड़ा

Sun, 27 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गर्भवती सीईटी अभ्यर्थी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे सीटी एसएचओ सत्यनाराण शर्मा। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) परीक्षा देने पहुंची हांसी की महिला परीक्षार्थी संजीता को प्रसव पीड़ा होने के कारण दिक्कत हुई। शहर थाना पुलिस एसएचओ सत्यनारायण शर्मा व उनकी टीम सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र पर एंबुलेंस लेकर पहुंची। इस दौरान गर्भवती महिला के साथ महिला पुलिस कर्मी भी रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलेंस भी परीक्षा केंद्र के समक्ष तैनात कर दी गई। जैसे ही परीक्षा खत्म हुई इस दौरान महिला परीक्षार्थी को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर महिला चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच की गई तो इस दौरान ने उनका स्वास्थ्य सही मिला।
विज्ञापन

संगीता हांसी से निजी वाहन में परिजनों के साथ भिवानी में परीक्षा देने पहुंची थी। संगीता आठ माह की गर्भवती है और रविवार को अधिक उमस भरी गर्मी के चलते अचानक उसकी तकलीफ बढ़ गई। संगीता ने पहले परीक्षा दी और इसके बाद वह एसएचओ की टीम की निगरानी में अस्पताल पहुंची।
शहर पुलिस थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली तो मौके पर महिला पुलिस के साथ उनकी पूरी टीम परीक्षा केंद्र के समक्ष पहुंच गई थी और साथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस के साथ वहां पहुंच गई। करीब दो घंटे तक एंबुलेंस और पुलिस टीम अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें