बॉडी बिल्डर अमित अपने प्रशिक्षक के साथ। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी स्पार्टन जिम के अमित जोगी (20) ने दो वर्ष के परिश्रम की बदौलत नार्थ इंडिया चैंपियनशिप खिताब पर कब्जा कर भिवानी का नाम रोशन किया।
हाल ही में 13 नवंबर को लुधियाना में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फिटनेस फेडरेशन (आईबीबीएफएफ) के तत्वावधान में सीनियर, जूनियर, मिस्टर एंड मिस नार्थ इंडिया 2022 बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें भिवानी स्पार्टन जिम के अमित जोगी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। स्पार्टन जिम के संचालक व कोच सुरेश डुडेजा उर्फ छोटू ने बताया कि एकमात्र स्पार्टन जिम के प्रतिभागियों ने नार्थ चैंपियनशिप लुधियाना में भाग लिया। इसके अलावा गत वर्ष कुरुक्षेत्र में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर हरियाणा (जूनियर) बनकर भिवानी के युवाओं का हौंसला बढ़ाने का काम किया था। छोटू कोच ने बताया कि सेवा नगर निवासी अमित कुमार एडवोकेट राकेश के बेटे हैं। अमित ने मात्र जून 2020 से ही उनके पास आना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्पार्टन जिम के ही नीरज ने सिल्वर मेडल, अंशुल सैनी ने फोर्थ स्थान व दिनेश अग्रवाल ने सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया।