फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को तड़पते देखा तो गोसेवा की ठानी, आज जन्मदिन पर योगेश देगा गोवंश के लिए एंबुलेंय

विज्ञापन
गोसेवक योगेश। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। एक गाय को घायल हालत में तड़पते देखा और एंबुलेंस नहीं मिली तो गांव मुंढाल निवासी युवा योगेश ने अपने जन्मदिन पर गोवंश के लिए एंबुलेंस देने की ठान ली। योगेश शुक्रवार को अपना 28वां जन्मदिवस मनाएगा। योगेश हवन के साथ सात लाख रुपये में विशेष तौर पर तैयार एंबुलेंस बवानीखेड़ा की गोशाला को देंगे। योगेश ने बताया कि जब पहली बार बीच सड़क घायल गाय को एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते देखा था तो मन बहुत दुखी हुआ था। उसी दिन ठान ली थी कि वह गोवंश के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा। वह कपड़े की दुकान चलाता है और उसके पिता रोहतक में होलसेल का काम करते हैं। भाई-बहन डाक्टर हैं।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि रोहतक, भिवानी, झज्जर जिलों की गोशालाओं का निरीक्षण किया तो सभी के पास दो से तीन एंबुलेंस थीं। बवानीखेड़ा की गोशाला में जरूरत थी। इसलिए वहां एंबुलेंस दी जाएगी। योगेश ने बताया कि उसके 20 किले जमीन है। ऐसे में उसने गोवंश के चारे के लिए एक एकड़ में ग्वार बोई है। गोरक्षा दल के जिला प्रधान संजय परमार ने कहा कि अगर सभी लोग थोड़ा-थोड़ा गायों के लिए दान करें तो लावारिस घूम रही गाय भूखी नहीं रहेगा।

योगेश ने गोसेवा के लिए तैयार करवाई एंबुलेंस।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें