भिवानी। श्री श्याम गो सेवा आनंद मंडल के संस्थापक स्वर्गीय विजेंद्र भाया की याद में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन व नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के रक्तकोष में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडगुज्जर पहुंचेंगे।
रक्तदान िशविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पटवार एवं कानूनगो संगठन हरियाणा के राज्य उप प्रधान विकास राठी एवं विशिष्ट अतिथि जेसीआई भिवानी स्टार के प्रधान संदीप अग्रवाल (मुन्ना) पहुंचेंगे।
रक्तदान करने के लिए संपर्क सूत्र श्री गोसेवा आनंद मंडल प्रधान सुनील के मोबाइल नंबर 9812137110, नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी के मोबइल नंबर 9255138045, आैर पार्षद विनोद प्रजापति 9315378720 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद