फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिविल अस्पताल में कराएं अल्ट्रासाउंड सेवा

Sat, 30 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल अस्पताल में लंबे समय से खराब चली आ रही अल्ट्रासाउंड मशीन से शुक्रवार को सेवाएं शुरू कर दी गई। करीब सवा साल बाद अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड सेवाएं मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली। पहले दिन अस्पताल परिसर में करीब 40 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए है। सवा साल मशीन खराब रहने से मरीजों को करीब 70 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब सवा साल से चर्चा में रही है। मशीन के खराब होने पर किसी कंपनी के पास भेजा गया था। संबंधित कंपनी ने अब इस मशीन को ठीक करवाया है। मशीन के पार्ट में तकनीकी खराबी आ जाने से जर्मनी से दूसरा पार्ट मंगवाकर मशीन को शुरू किया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से मशीन तो ठीक थी मगर रेडियोलोजिस्ट की कमी अब आड़े आ रही थी। मशीन ख्रराब रहने से चरखी दादरी, बाढड़ा, झोझू कलां, कादमा, बौंद कलां के अलावा शहर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अस्पताल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता था जिससे  काफी आर्थिक बोझ भी लोगों पर पड़ रहा था। लोगों को काफी महंगे दामों पर यह सेवा लेने को मजबूर होना पड़ रहा था। महिलाओं, बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। गर्भवती महिलाओं को सबसे  अधिक दिक्कतें आ रही थीं। यह अल्ट्रासाउंड सिविल अस्पताल में  सैट करने के बाद कुछ रोज पहले फिर खराब हो गई थी लेकिन अब इसे फिर से चालू कर दिया गया हैै। अब रोजाना करीब 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड तक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें