फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में प्रदर्शन के दौरान इनसो पदाधिकारियों से धक्का मुक्की

विज्ञापन
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपते इनसो पदाधिकारी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएलयू की परीक्षा शाखा की ओर से जारी परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगा इनसो पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने सीबीएलयू में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपकर अनियमितताओं को दूर किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने पहुंचे विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी गार्डों पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इनसो जिलाध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि सीबीएलयू परीक्षा शाखा हाल ही में जारी किए परिणामों में बहुत से विद्यार्थियों को गलत तरीके से अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि वे परीक्षा केंद्र में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इनसो सीबीएलयू के इस विद्यार्थी विरोधी रवैये का पुरजोर विरोध करते हैं। इनसो मीडिया इंचार्ज अपूर्व यादव ने कहा कि सीबीएलयू द्वारा जान-बूझकर नित नई समस्याएं विद्यार्थियों के समक्ष खड़ी कर उनके समाधान के नाम पर मनमाने ढंग से नाजायज पैसे वसूले जाते हैं, जिसे इनसो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन समय रहते अपनी नीतियों में सुधार करे, वरना सीबीएलयू प्रशासन के अधिकारियों को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। इस मौके पर इनसो शहरी अध्यक्ष अखिलेश सांगवान ने कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इनसो बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि प्रोविजनल रिजल्ट के नाम पर फीस लेकर भी रिजल्ट नहीं दिया जा रहा है, जो की सरासर गलत है। इस अवसर पर जयदीप ग्रेवाल, चिंटू लेघां, भोलू घणघस, जय घणघस, विक्रम घणघस, ऋतिक, प्रीतम, प्रवीण, विनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें