तोशाम। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किसान व गरीब को बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करवाया जा रहा है। क्षेत्र की सभी नहरों में उनके हिस्से का टेल तक पूरा पानी पहुंचाया जाएगा। किसान को सिंचाई के लिए नहरी पानी व खाद, बीज की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सोमवार को तोशाम, सरल तथा भेरा गांव में लोगों की समस्याएं सुनी रही थी। उन्होंने विभिन्न गांवों में शादी समारोह में शिरकत कर नव-विवाहितों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा की अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करें ताकि तोशाम क्षेत्र पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में सर्वोच्च स्थान पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या है, उन गांवों में अतिरिक्त टैंक बनवाकर जलघर का विस्तार किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल के लिए जरूरत मंद गांवों व मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। श्रुति चौधरी ने तोशाम, सरल, भैरा, गोलागढ़, तथा जूई के लोगों की जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निदान करने की निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, वजीर डाडम, सुखबीर चेयरमैन, सज्जन संडवा मौजूद रहे।