फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बार एसोसिएशन के तीनों ब्लॉकों की होगी मरम्मत, बी ब्लॉक में लगेगी नई लिफ्ट

विज्ञापन
कोर्ट परिसर के अ​धिवक्ता चैंबर्स परिसर का निरीक्षण करती बार कार्यकारिणी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के ए, बी और सी ब्लॉक में मरम्मत व रंग-रोगन कराया जाएगा। शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों ने कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबरों का निरीक्षण किया और बी ब्लॉक में प्रस्तावित नई लिफ्ट लगाने के स्थान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला एडवोकेट ने बताया कि तीनों ब्लॉकों में मरम्मत व रंग-रोगन कराने पर विचार किया जा रहा है। बी ब्लॉक में लिफ्ट लगाने के लिए कंपनी के साथ समझौता हो चुका है और एसोसिएशन के चेक से कंपनी के खाते में 3,96,300 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
सिंगला ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की देखरेख में एसोसिएशन के कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं। एसोसिएशन के संविधान के अनुसार सभी निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित करके लिए जाते हैं। कोई भी पदाधिकारी अकेले फैसला नहीं ले सकता। अब तक किसी कमेटी के गठन का आधिकारिक प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान रश्मि ठाकुर, सह सचिव रेखा भुक्कल, कैशियर संतोष सैन, ऑडिटर नीर कैलाश, लाइब्रेरियन भारती रंगा, सत्यपाल शर्मा, सुरेंद्र शेखावत, सुधीर खनगवाल, दीपेश सारसर, रवि वर्मा, जितेंद्र शर्मा, संजय राठौड़, भूपेंद्र खटक, नवीन बसोर, शुभम मेहरा और शिवम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें