फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अखिल कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। देहरादून में चल रही 37वीं उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। 18 वर्ष आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो में अखिल कुमार ने स्वर्ण जबकि भाला फेंक में आर्यन यादव ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया जा रहा है। हरियाणा के 171 लड़के और लड़कियां प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भिवानी के अखिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के कृष कुमार ने रजत और पंजाब के रणविजय सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

भाला फेंक में आर्यन ने हासिल किया रजत पदक
18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में भिवानी के आर्यन यादव ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के वंश चौहान ने स्वर्ण और हर्ष मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भिवानी के दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें