फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाषण में नवीन तो निबंध लेखन प्रतियोगिता में आकांक्षा ने मारी बाजी

Fri, 03 May 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में रंगोली बनाती छात्राएं। 
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर गोदारा के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन किया। अभियान 18 अप्रैल से 2 मई तक चलाया गया। इसके अंतर्गत प्राचार्य ने नवीन शिवाल बीएड प्रथम वर्ष को ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया गया। अभियान में महाविद्यालय के सभी क्लबाें द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इसमें लीगल लिट्रेसी क्लब की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें नवीन ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान हासिल किए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और नवीन ने तृतीय स्थान हासिल किए। सांस्कृतिक क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निधि ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किए।
इसी प्रकार राजस्थान की संस्कृति की प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और प्रियंका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किए। योगा क्लब द्वारा योग की महत्ता को दर्शाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मनीषा ने प्रथम, रुकसाना ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। इसको प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिए जनता जागरुकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्रत्येक शिक्षक द्वारा 25-25 छात्रों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया और प्रत्येक छात्र ने अपने आसपास के क्षेत्रों में 10-10 घर जाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. रचना शर्मा, अमित कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें