फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 5000 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, हिमांशु ने पाया द्वितीय स्थान पर

Thu, 20 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 52वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद लगाता ​खिल
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय 52वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के अनुसार लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, हिमांशु द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। ऊंची कूद में रौनक ने पहला, अजय ने दूसरा और मोक्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो में सुमित प्रथम, दीपांशु द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। भाला फेंक में रौनक प्रथम, युद्धवीर द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे।लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में भूमिका प्रथम, जयवंती द्वितीय और अनुज तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में स्नेहा ने पहला, अन्नु ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भूमिका प्रथम, जयवंती द्वितीय और अनुज तृतीय रहीं। भाला फेंक में भूमिका प्रथम, जयवंती द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में भी भूमिका ने प्रथम, जयवंती ने द्वितीय और अनुज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एथलीट योगिता परमार मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश धायल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि योगिता परमार ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम हैं। खेल भावना मनुष्य में अनुशासन, लक्ष्य-साधना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेल को केवल प्रतियोगिता न समझें बल्कि जीवन की ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माध्यम मानें तथा निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश धायल ने कहा कि महाविद्यालय की खेल परंपरा बेहद समृद्ध रही है। यहां के विद्यार्थियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल चरित्र निर्माण की आधारशिला हैं, जो युवाओं में नेतृत्व क्षमता, धैर्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जगबीर सिंह श्योराण, डॉ. जगवीर सिंह मान, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मीतेश शर्मा, सह-संयोजक डॉ. वजीर सिंह गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें