फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक हुई शहर की हवा, प्रदूषण पहुंचा 472 एक्यूआई

विज्ञापन
27 फोटो शहर में स्मॉग के बीच से लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर की हवा बेहद खतरनाक हो गई है। शहर का वायु प्रदूषण 472 एक्यूआई तक पहुंच गया है। आसमान में लगातार पांचवें दिन स्मॉग की चादर छाई रही। बेहद खतरनाक हुई हवा का लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अधिकतर लोग गले में इंफेक्शन, नाक में इंफेक्शन, एलर्जी, जुकाम, दमा के शिकार हो रहे है। बच्चों में यह समस्या बढ़ रही है वहीं दमा के शिकार बुजुर्गों के लिए तो यह स्थिति बेहद गंभीर बन गई है। चिकित्सकों ने सभी लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की सलाह दी है। बारिश के बाद मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पीएम 2.5 की मात्रा पहुंची 500 पार, पीएम 10 भी हुआ 468 : प्रदूषण में पार्टिकल पीएम 2.5 और पीएम 10 का अहम रोल होता है। शुक्रवार को पीएम 2.5 की मात्रा 500 तक पहुंच गई जबकि पीएम 10 भी 468 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा बहुत खतरनाक माना जाता है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का लगातार बढ़ना चिंताजनक है। दिवाली के अगले दिन पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 500-500 दर्ज किए गए थे। 29 अक्तूबर को इनमें कुछ कमी हुई और पीएम 2.5 की मात्रा 436 और पीएम 10 की मात्रा अधिकतम 317 दर्ज की गई। मगर 30 अक्तूबर को ये फिर से बढ़ गए है। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 451 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 422 तक पहुंच गई। 31 को भी इनमें वृद्धि हुई। पीएम 2.5 की मात्रा 494 और पीएम 10 की मात्रा 491 दर्ज की गई। ये बहुत ही खतरनाक स्तर है।
यूं हो रहा गले में इंफेक्शन और दर्द : प्रदूषण के कारण आसमान में स्मॉग छाई हुई है। जब हम सांस लेते है तो नाक के माध्यम से ये कण शरीर में प्रवेश करते है। सबसे पहले नाक में इरिटेशन होती है और छींके आती है। जिसके बाद जुकाम होता है। गले के अंदर बलगम जाने और ये प्रदूषण के कण जाने से इंफेक्शन बनता है और गले में खराश की स्थिति, दर्द की स्थिति पैदा होती है। विशेषज्ञों के अनुसार यहीं हालत आंखों की होती है और ये कण जब आंख में जाते है तो जलन पैदा होती है।
विज्ञापन

सांस के मरीज हुए दोगुने, गले में इंफेक्शन के मरीजों संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी : प्रदूषण सांस के मरीजों के लिए घातक साबित हो रहा है। पहले जहां 20 से 25 मरीज सांस संबंधित बीमारियों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे थे वहीं इनकी संख्या अब 45 से 50 हो गई है। बच्चों में भी सांस लेने में तकलीफ के केस बढ़े है और इलाज के अस्पताल पहुंच रहे 70 फीसदी बच्चों को सांस लेने में तकलीफ है। औसतन 170 तक बच्चे पिछले चार-पांच दिन से अस्पताल में पहुंच रहे है।
बारिश के बाद ही सुधरेंगे हालात : विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद ही हालात सुधरेंगे। तेज हवाएं चलने से भी मदद मिलेगी। शुक्रवार शाम तेज हवाएं चली और कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। ऐसे में अब शनिवार-रविवार से प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है।
पिछले कुछ दिनों का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडक्स)
तिथि एक्यूआई
01 नवंबर 472
31 अक्तूबर 373
30 अक्तूबर 378
29 अक्तूबर 347
28 अक्तूबर 349
27 अक्तूबर 343
26 अक्तूबर 222
25 अक्तूबर 154
24 अक्तूबर 151
23 अक्तूबर 142
22 अक्तूबर 116
21 अक्तूबर 112
20 अक्तूबर 108
19 अक्तूबर 75
क्या है एक्यूआई के मापदंड
एक्यूआई प्रभाव
0-50 अच्छा
51-100 औसत
101-200 मॉडरेट
201 से 300 खराब
301 से 400 ज्यादा खराब
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक
प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक बना हुआ है। बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। जिसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।
- हरीश कुमार, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
गले में इंफेक्शन, नाक में एलर्जी, जुकाम के केस बढ़े है। इसका मुख्य कारण स्मॉग है। स्मॉग के कारण प्रदूषण के कण सांस लेते समय नाक में जाते है। जिससे नाक में इरिटेशन होती है। गले में इंफेक्शन भी इसी से होता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय है, मास्क का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

- डॉ. रूपेंद्र रंगा, ईएनटी स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें